बुधवार, 25 सितंबर 2013

पुरुषोत्तम व्यास की कवितायें

   
       सिताब दियारा ब्लॉग पर प्रस्तुत है पुरूषोत्तम व्यास की कवितायें



एक .........

बड़ा-आदमी

मुझे बड़ा-आदमी
नही बनना
अगर मैं बड़ा आदमी बन गया
उन-सबसे मिलना पडे़गा
जिनका नाम बहुत चमकता हैं
और-उनकों सब-कुछ आता हैं
जो-मेरी आत्मा को पसंद नही हैं......।



           
दो ........   

चिड़िया का पानी में खेलना


चिडियाँ का पानी में खेलना
मैं अपना कुछ पराया
अंदर मन के तहखाना
खोला करता -
मिल-जाती सुंदर-सी कविता
दौड़ा करते आनंद के घोडे़
कोयल नभ में कू-के

चल-रहा पथ पर
धुन में अपने-
आते-जाते लोगों के
कितने-भाव-छूटे
कुछ-गलियारे में खड़े
चद्रंमा-जैसे रूठे-रूठे
स्मरण-आती वह
संतपुड़ा की पहाडियाँ
कितने झरने फूटे

भाव-कुछ ऐसे बन जायें
चद्रंमा-तारे खिल जाये
रेलगाडि की खिड़कियाँ
खेतों की हरियालीयाँ
झूम-रहा सासों का सरगम
कहने को तो बीत गया था
झूम रहा अभी भी उपवन

मेरे काव्य की अद् भूत कल्पना
जीवन नही कोई सपना
किसे-किसे पुकारे
नही दिखता कोई अपना

नही बदलती आदत उसकी
गलत को सही
जग मौन रहता
सच्चा यहाँ
हर क्षण रोता फिरता

धूल भरी आँधीयों में
आखे –खोल नही चल सकते
याद उसकी आने पर
अब-
आसू भी नही बहते


वीरानी-सी नगरी में
फूलो से सुगंध
आखें हँसना भूल गई
कहने को सब माया हैं
छूट-सब यहाँ जाना हैं

हर नदियाँ के पास
रहता किनारा
पागल है बहती रहती
सागर के लिये
भूल-भूलैयाँ नही जीवन
उचित या अनुचित
दो पथ-
चुनाव हमे करना हैं
चिडियाँ का पानी में खेलना...।
       

तीन .......

गंध ऐसी बहती
           

गंध ऐसी बहती
निशा में उस गलियारे से
देता चल दौड़
सोच-विचार शून्य से
अधम-कधम-सा
स्पर्श –प्रेम भरा मौन-सा
सासों में गर्माहट
धड़कन भी तेज
विचारो और विचारों में
जाती बीत तन्हाई
इस-ओर से उस ओर कूदे जैसे मृग
वे आखें अजब-सी
प्रेम में अधीर
बहता पानी प्यास
कितनी-सुंदर
मस्त लतायें
एक अचब उफान-सा
वृक्षों की टहनियाँ-
चंचल-सी हलचल
बरसे मेघ-
भीगी-भीगी अलके
खिड़की के उस-पार चद्रमाँ
एक-छोटा सा कमरा
दूर नही पास
कितनी कितनी चतुराई
ड़र का नही होता अफसाना
बेखोफ से जीया करते
कथाओं मे कभी कल्पनाओं से
ज्यादा होती सच्चाई
शब्दों का ताना-बाना
झनझोर देता ह्दय को
एहसास प्यार का कुछ ज्यादा
जाती बीत रात
अगली रात का इंतचार
प्रेम-
आवाज सुन जी लेता
बंद दरवाजे बंद खिड़कीयाँ
और प्रेम अब अकेला
गंध ऐसी बहती....।



परिचय और संपर्क   

नाम- पुरूषोत्तम व्यास

जन्म -20 जून 1972,
स्थान - नागपुर-महाराष्ट
भाषा-  हिंदी
विधाएँ- कविता
प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित
फोन - 08087452426   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें